SEBI notice to Baba Ramdev: करोड़पति बनने की गारंटी देना महंगा पड़ा!

1250
SEBI notice to Baba Ramdev:
SEBI notice to Baba Ramdev:

SEBI ने बाबा रामदेव की कंपनी ‘रुचि सोया’ को नोटिस दिया है। इस नोटिस में SEBI ने रुचि सोया से यह बताने के लिए कहा है कि बाबा रामदेव ने नियामक मानदंडों का उल्लंघन क्यों किया। रामदेव की पतंजली ने दिवाला प्रक्रिया के जरिए साल 2019 में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। ये कंपनी Share Bazar में लिस्टेड है।

Ashtha TV पर प्रसारित एक योग सत्र के दौरान बाबा रामदेव ने मौजूद लोगों से रुचि सोया में निवेश की सलाह देकर करोडपति देने की गारंटी दी थी। साथ ही रामदेव ने VDO में कुछ ऐसी भी बातें कही हैं, जो SEBI की नजर में आपत्तिजनक है। इस VDO के वायरल होने के बाद पूंजी बाजार नियामक SEBI ने रुचि सोया को नोटिस दिया।

SEBI
SEBI

इस VDO Clip में रामदेव कहते हैं ‘आजकल, रुचि सोया के FPO (फोलो-ऑन पब्लिक ऑफर) पर बहुत चर्चा है। क्या आप करोड़पति बनना चाहते हैं? मैं करोड़पति बनने का मंत्र दूंगा। मैंने अभी-अभी शेयर बाजार में निवेश करने के तरीके सीखे हैं। शेयरों में व्यापार करने के लिए, एक D Mate खाते की आवश्यकता होती है। इसलिए, आज ही एक D Mate खाता खोलें।’ रामदेव की यहां तक की बातों को SEBI निवेश की सलाह के तौर पर देख रहा है।

SEBI
SEBI

VDO वीडियो में इसके आगे रामदेव ने जो बातें कही हैं, वो SEBI की नजर में संदिग्ध है। रामदेव आगे कहते हैं ‘जब मैं आपको बताऊं तो अपने D Mate खाते में रुचि सोया के शेयर खरीदें। रुचि सोया के बाद पतंजली आयुर्वेद के शेयर खरीदें।’ पतंजली अभी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है! लेकिन, कंपनी IPO के जरिए शेयर बाजार में एंट्री का ऐलान कर चुकी है। माना जा रहा है कि पतंजली अगले साल शेयर बाजार में लिस्टेड हो जाएगी।

Also Read: MP को Agriculture Sector में पहला GI tag मिला, CM शिवराज ने ट्वीट कर खुशी जताई

इस वीडियो क्लिप में रामदेव आगे कहते हैं ‘पतंजली के लिए, मैं और अधिक करूंगा। मुझे सीमा में रहकर बात करने की जरूरत है। रुचि सोया का FPO जारी है। पतंजली का आकलन किसी भी एजेंसी से करवा लें, मार्केट कैप हजारों करोड़ में होगा। इसलिए, जो कोई भी पतंजली और रुचि सोया के शेयरों में निवेश करता है, उसे करोड़पति बनने से नहीं रोका जा सकता है। यह गारंटी मैं आपको दे रहा हूं।’

इस VDO में रामदेव यह भी कहते हैं कि शेयर की खरीद या बिक्री ना करें। शेयर खरीदें, कसकर बैठें और ध्यान लगा लें। रामदेव की इस वीडियो सलाह पर SEBI ने आपत्ति जताई और रुचि सोया को नोटिस जारी किया है।