Shortage of Teachers : प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी

MPPSC के जरिए सरकार 450 से ज्यादा भर्ती करेगी

692

*इंदौर से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट*

  Indore : प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 450 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है। शिक्षकों की भर्ती MPPSC के ज़रिए की जाएगी।
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की खासी कमी बनी हुई है। प्रदेशभर में 525 से अधिक सरकारी कॉलेज है। जानकारी के अनुसार इन कॉलेजों में डेढ़ हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद लम्बे समय से रिक्त पड़े हुए है। नई भर्ती लम्बे समय से बन्द पड़ी है। अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई चल रही है।
सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खाली पद भरे जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 450 से ज़्यादा शिक्षकों की भर्ती की योजना है। खाली पद पीएससी के जरिए भरे जाएंगे।
उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक सुरेश सिलावट ने  बताया कि शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सिलावट के अनुसार मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती लेकर काफी गंभीर है। गौरतलब है कि कॉलेजों में  शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लम्बे समय से मांग उठ रही है।