WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Speed Test Warning : हरकियाखाल-मल्‍हारगढ़ खंड की दोहरीकृत नई लाइन पर गति परीक्षण की चेतावनी!

नई रेलवे लाइन के आस-पास न खुद जाएं न पशुओं को जाने दें!

690

Speed Test Warning : हरकियाखाल-मल्‍हारगढ़ खंड की दोहरीकृत नई लाइन पर गति परीक्षण की चेतावनी!

Indore : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य के तहत हरकियाखाल से मल्‍हारगढ़ खंड में किमी 254.869 से 267.852 के मध्‍य लगभग 13 किलोमीटर खंड का दोहरीकरण कार्य को पूर्ण कर लिया गया। इसका सीआरएस निरीक्षण 17 फरवरी को किसी भी समय किया जाना प्रस्‍तावित है।

सीआरएस निरीक्षण से पूर्व रेलवे ट्रैक की क्षमता एवं कमियों की जांच के लिए 17 फरवरी को सायं 05.00 बजे के बाद किसी भी समय रेलवे निर्माण विभाग द्वारा गति परीक्षण किया जाना प्रस्‍तावित है। इस दौरान नयी रेलवे लाइन पर 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक गति से निरीक्षण ट्रेन चलाकर गति परीक्षण किया जाना है।

अत: 17 फरवरी, 2025 को सायं 05.00 बजे के बाद किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना को देखते हुए नई रेलवे लाइन के आस-पास न खुद जाएं न पशुओं को जाने दें। इस दौरान आवागमन के लिए रेलवे समपार फाटकों, अंडर/ओवर ब्रिजों का ही उपयोग करें।

विदित हो कि नीमच रतलाम खंड के लगभग 133 किमी खंड में से धौसवास-नामली, नामली-बड़ायला चौरासी एवं नीमच-हरकियाखाल खंडों के मध्‍य लगभग 34 किमी खंड का दोहरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर उस पर ट्रेन परिचालन आरंभ किया जा चुका है तथा शेष कार्य शीघ्रता से प्रगति पर है।