WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Stampede in Mahakumbh : मौनी अमावस्या स्नान से पहले संगम घाट पर भगदड़, कई घायल, 14 की मौत! 

इस हादसे के बाद आज का अमृत स्नान निरस्त करने का फैसला!

2032

Stampede in Mahakumbh : मौनी अमावस्या स्नान से पहले संगम घाट पर भगदड़, कई घायल, 14 की मौत! 

Prayagraj : प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले के संगम घाट पर आज तड़के भगदड़ मच गई। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए भक्तों का सैलाब संगम तट पर उमड़ पड़ा। इस भीड़ की वजह से भगदड़ मची। इसमें कई लोग घायल हो गए। 14 लोगों के मरने की भी जानकारी मिली। भगदड़ की वजह से आज के अमृत स्नान कार्यक्रम निरस्त किए जाने की सूचना है।

देर रात की भगदड़ में सैकड़ों लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इससे कुछ लोगों की मौत भी हुई। प्रशासन ने अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की। मौके पर 20 से ज्यादा एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में करीब 20 लोग लाए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। बेली समेत अन्य अस्पतालों में भी घायलों को ले जाया जा रहा है।

कर्नाटक के बेलगांव से आई महिला सरोजनी ने बताया कि संगम पर अचानक भीड़ बढ़ी और खंभा टूटकर गिरने के बाद भगदड़ मच गई। उनके साथ आए एक बुजुर्ग दंपति की मौत की बात भी उन्होंने कही। गोंडा के दर्जी कुआं के रहने वाले जोखू लाल ने बताया कि उनके चाचा ननकन (44) की भगदड़ में मौत हो गई है। वे केंद्रीय अस्पताल में शव लेने आए हैं।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अखाड़ों का शाही स्नान भी शुरू होने से ठीक पहले हुए हादसे से लखनऊ से दिल्ली तक खलबली मच गई। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में लगा है। यह घटना संगम नोज पर वहीं हुई है, जहां अखाड़ों का अमृत स्नान होना है। बताया जाता है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के लिए सोमवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। स्नान शुरू होने के बाद संगम में भीड़ अधिक बढ़ गई।IMG 20250129 WA0009

प्रधानमंत्री ने हालात की जानकारी ली

महाकुंभ में भगदड़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने सुबह सीएम योगी से बातचीत की। एहतियात के तौर पर महाकुंभ में आज के अमृत स्नान पर फिलहाल रोक लग गई है। भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद की ओर से अमृत स्नान स्थगित करने का फैसला लिया गया है। संगम नोज के करीब भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हुए। एम्बुलेंस से घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ लाया गया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

भीड़ का दबाव बढ़ने से यह घटना हुई

महाकुंभ मेले की ओएसडी आकांक्षा राणा ने मीडिया के सामने भगदड़ की जानकारी दी। उन्होंने कहा संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से यह घटना हुई है। हालांकि उनका दावा है कि कोई ज्यादा सीरियस नहीं है। लेकिन, लगातार घायलों के आने का सिलसिला जारी है। महाकुंभ मेले के केंद्रीय चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया कर्मियों को भी अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।