WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तत्पर भारती जनकल्याण समिति सदस्यों ने 40 यूनिट रक्तदान कर, किया मानवता को समर्पित!

787
WhatsApp Image 2024 03 11 At 7.59.11 AM

तत्पर भारती जनकल्याण समिति सदस्यों ने 40 यूनिट रक्तदान कर, किया मानवता को समर्पित!

Ratlam : मानव सेवा समिति पर रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन तत्पर भारती जन कल्याण समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय कुमार दुबे, मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष संजय शर्मा की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम का अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर संजय कुमार दुबे ने उद्बोधन देते हुए कहा कि मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता सदैव बनी रहती हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए तत्पर भारती के रक्तदाताओं ने तत्परता दिखाते हुए आज रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में संयोजक डॉ संजय कुमार दुबे, विशाल पाटीदार, अर्जुन मकवाना, पंकज जाट, निलेश गामड़, युवराज सिंह राठौड़, विक्की चौहान, अभिषेक जाट, गौतम गोड, आरिफ शाह, विजय सिंह, सतीश सोनी, अनुग्रह मिश्रा, मनीष शर्मा, अनिल वसुनिया, अनंत गुप्ता, अक्षय टावरी, सिद्धार्थ पाटीदार, रोहित परमार, विजय कटारा, विकास गोड, शुभम परमार, उज्जवल माहेश्वरी सहित 40 रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, रविंद्र बख्शी आदि मौजूद रहें। सभी रक्तदाताओं को डॉक्टर इन्दरमल मेहता ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र डॉ विशाल पाटीदार बांगरोद, क्षितिज सोनी, विनीत प्रजापति, अर्जुन मकवाना की उपस्थिति में दिए गए। कार्यक्रम का संचालन पंकज जाट तथा आभार डॉक्टर विशाल पाटीदार द्वारा किया गया।