WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत के उत्तरी राज्यों में होगी बारिश, MP में अगले 10 दिनों में यदा कदा छाएंगे बादल, शेष भारत में मौसम सामान्य

2386
WhatsApp Image 2024 03 11 At 8.11.56 AM

Weather Update: भारत के उत्तरी राज्यों में होगी बारिश, MP में अगले 10 दिनों में यदा कदा छाएंगे बादल, शेष भारत में मौसम सामान्य

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के उत्तरी पहाड़ी भाग में पश्चिमी बादलों का आवागमन जारी रहेगा, जिसके कारण कश्मीर और लद्दाख में बादल छाए रहेंगे।अगले 15 दिनों में तीन-चार दफा ऐसा मौसम आएगा जब यहां बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बनेगी। कश्मीर में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच चलता रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बादल छाए रहेंगे दिल्ली में संभावना रहेगी अगले 5-6 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।

गुजरात में गर्मी का ग्राफ अब बढ़ेगा यहां अगले 7 से 10 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना बन रही है, जबकि राजस्थान में यह तापमान 35 डिग्री तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अगले 10 दिनों में यदा कदा बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच रहेगा।

दक्षिण राज्यों में भी मौसम बहरहाल साफ रहेगा कभी-कभी बादल छाएंगे यहां पर भी न्यूनतम तापमान 16-17 और अधिकतम 32- 33 के बीच चलता रहेगा।