WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

जालसाज ने बात करने मांगा मोबाइल, कांच का टुकड़ा देकर हुआ रफूचक्कर

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

670

जालसाज ने बात करने मांगा मोबाइल, कांच का टुकड़ा देकर हुआ रफूचक्कर

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने बात करने के लिए युवक से मोबाइल मांगा और कुछ देर बाद कवर में एक कांच का टुकड़ा रखकर वापस कर दिया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकला। युवक ने जब कवर खोला तो ठगी का पता चला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैरागढ़ पुलिस के अनुसार वाजपेयी नगर शाहजहांनाबाद निवासी प्रतीक जनयानी(24) एक चाट सेंटर में काम करता है। गत 11 फरवरी को वह दुकान से निकलकर एक गुमटी पर चाय पीने के लिए गया था। यहां पर उसे एक युवक मिला, इस युवक ने कहा कि उसे अपने घर पर अर्जेंट में बात करना है उसके पास मोबाइल नहीं है। युवक ने प्रतीक से मोबाइल मांगा, प्रतीक को मोबाइल दे दिया। युवक ने बात करने के बाद एक कवर में रखकर मोबाइल वापस कर दे दिया। इसी दौरान युवक का एक साथी बाइक लेकर आया। युवक उसके साथ चला गया। उसके जाने के बाद प्रतीक ने जब कवर खोला तो उसमें मोबाइल की जगह कांच का टुकड़ा रखा हुआ था। प्रतीक ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि भोपाल पुलिस पूर्व में इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।