पातालकोट एक्सप्रेस के नंबर में परिवर्तन सहित गाड़ी की स्पीड बढ़ाई गई

1858
Trains Affected Due to Block : पूर्वोत्तर में ब्लॉक से रतलाम मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित!

पातालकोट एक्सप्रेस के नंबर में परिवर्तन सहित गाड़ी की स्पीड बढ़ाई गई

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

भोपाल/इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, 01 मार्च 2025 से ट्रेन संख्या 14623/14624 पातालकोट एक्सप्रेस के नंबरों में परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेन संख्या 14623 (सिवनी – फिरोजपुर एक्सप्रेस) का नया नंबर 20423 हो गया है, और ट्रेन संख्या 14624 (फिरोजपुर – सिवनी एक्सप्रेस) का नया नंबर 20424 हो गया है। इसके अतिरिक्त, गाड़ी की गति भी बढ़ा दी गई है जिससे अब यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन गयी है , जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिला है।

गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर – सिवनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर – सिवनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 मार्च 2025 से फिरोजपुर कैंट स्टेशन से सुबह 04.10 बजे प्रस्थान कर, शाम 19.55 बजे बीना जंक्शन, 20.31 बजे गंजबासोदा, 20.58 बजे विदिशा, 21.50 बजे भोपाल जंक्शन, 22.08 बजे रानी कमलापति, 23.06 बजे नर्मदापुरम, 23.45 बजे इटारसी जंक्शन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 06.20 बजे सिवनी स्टेशन पहुंच चुकी है। इस बदलाव से कुल यात्रा समय 55 मिनट कम हो गया है।

गाड़ी संख्या 20423 सिवनी – फिरोजपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20423 सिवनी – फिरोजपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 मार्च 2025 से सुबह 08.20 बजे सिवनी स्टेशन से प्रस्थान कर, दोपहर 14.35 बजे इटारसी जंक्शन, 15.03 बजे नर्मदापुरम, 16.18 बजे रानी कमलापति, 16.35 बजे भोपाल जंक्शन, 17.26 बजे विदिशा, 17.55 बजे गंजबासोदा, 19.05 बजे बीना जंक्शन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11.25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंच चुकी है। इस बदलाव से कुल यात्रा समय 35 मिनट कम हो गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस बदलाव से यात्रियों को अधिक सुविधा और कम समय में यात्रा करने का लाभ मिला है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।