मदरसों में राष्ट्रगान होना चाहिए:डॉ. मिश्रा

963

भोपाल।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होना चाहिए।  उन्होने कहा कि भारत माता की स्तुति का यह गान हर स्थान पर होना चाहिए। माँ को सम्मान देना सभी का धर्म है। देश सबसे पहले है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया है। मैं उसके समर्थन में हूँ। यह भारत माता का गान है। देश की स्तुति का गान है। इसको सभी जगह और सभी को गाना चाहिए। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह मध्यप्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य किए जाने सम्बंधित विषय अभी विचाराधीन नही है लेकिन प्रस्ताव आने पर विचार जरूर किया जाएगा।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा  ने कहा कि राष्ट्र गान सभी जगह हो इसको लेकर कोई विवाद नही होना चाहिए। यह देश का गान है  जब हम यह कहते है कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी  यानी जन्मभूमि (हमारा देश ) स्वर्ग से महान है। जब हम देश को माता का दर्जा देते है तो उसकी स्तुति करना गलत कैसे हो सकता है। माँ का स्थान हमेशा ही ऊंचा रहा है। सभी धर्मों में माँ सम्मानीय है। इसीलिये मैं मानता हूँ कि मदरसा हो या अन्य कोई भी  संस्थान , राष्ट्र की स्तुति अवश्य होनी चाहिए।