WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Tragic Road Accident: बागेश्वर धाम जा रहे दर्शनार्थियों की टैक्सी ट्रक से टकराई, 7 की मौत, कई घायल 

910

Tragic Road Accident: बागेश्वर धाम जा रहे दर्शनार्थियों की टैक्सी ट्रक से टकराई, 7 की मौत, कई घायल 

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। जहां इस भीषण सड़क हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 6 गंभीर घायल हैं घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां 2 घायलों ने दम तोड़ दिया जिससे अब तक 7 की मौत हो चुकी है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना NH 39 की तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास की बताई जा रही है। जहां छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक PB 13 BB 6479 में जोरदार भिड़ंत हो गई। TEXI सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोड थी और बताया जा रहा है कि टैक्सी वाले ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। वहीं संभावना यह भी जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे बराबर से चल रही टैक्सी पीछे से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया।

वहीं घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।