WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज बादल, पारा 37 से 39 डिग्री, छुटपुट बारिश की सम्भावना!

648

Weather Update: MP में आज बादल, पारा 37 से 39 डिग्री, छुटपुट बारिश की सम्भावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

बादलों का एक सिस्टम सीधे अफ्रीका और अऱब देशों से होता हुआ गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश होकर छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओडिसा, बिहार, बंगाल से उत्तर – पूर्वी राज्यों से बाहर चल रहा है। दूसरा सिस्टम पश्चिम उत्तरी राज्यों की ओर से पूर्व से गुज़र रहा है। तीसरा सिस्टम दक्षिण राज्यों में इसी तरह से चल रहा है।

 

आज उत्तरी राज्यों में घने बादल छाएंगे। कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी, उत्तराखंड में सम्भावना रहेगी। यहाँ अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान में उछाल शुरू हो जायेगा।

 

मध्य प्रदेश में पश्चिम से पूर्व तक बादल छाएंगे। ठहराव होने पर बारिश की सम्भावना बन सकती है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक रहेगा जबकि निमाड़ में 40 डिग्री पार जा सकता है।

 

दक्षिण में केरल, कर्नाटक में आज बारिश का अनुमान है।