WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: तूफान फेंगल का आज गहरा असर पश्चिमी तमिलनाडु और पूर्वी कर्नाटक में, MP में कल से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ेगा

536
Weather Update

Weather Update: तूफान फेंगल का आज गहरा असर पश्चिमी तमिलनाडु और पूर्वी कर्नाटक में, MP में कल से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ेगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

तूफान फेंगल आज अपना अंतिम रौद्र रूप दिखाएगा। इसकी गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होकर थमने लगेगी। लेकिन इसका प्रभाव बारिश के रूप में दक्षिण राज्यों में बना रहेगा। बादलों का फैलाव महाराष्ट्र, दक्षिण – पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तक रहेगा।

बादलों का जमाव बंगाल की खाड़ी में भी हो रहा है। यह बादल अभी तूफान की गति के कारण उथल-पुथल स्थिति में है। यह उड़ीसा बंगाल में भी अपना प्रभाव जमा रहे हैं। उधर दक्षिण महासागर में पूर्वी दिशा से बादलों का निरंतर आगमन बना हुआ है जो दक्षिण की राज्यों को प्रभावित करते रहेंगे।

Also Read: पार्टी को हाईटेक बनाने में ठाकरे की मंशा पर खरे उतरते कुशल संगठक विष्णु…

मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग को छोड़कर शेष भाग में न्यूनतम पारे में अब तेजी से उछाल आएगा। 5 डिग्री तक यह तापमान बढ़ेगा जबकि अधिकतम पारे में सिर्फ एक डिग्री बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह उछाल अगले 5 दिनों तक देखा जाएगा। जबकि ग्वालियर, चंबल, शिवपुरी आदि इलाकों में ठंड कड़ाके की जारी रहेगी।

उत्तर भारत में अभी पश्चिमी बादलों का आगमन जारी है। जिसके कारण न्यूनतम पारा – 3 से – 4 श्रीनगर में चल रहा है, जबकि न्यूनतम पारा हिमाचल प्रदेश में 3 तक आ चुका है। उधर लेह में आज भी बर्फबारी का आलम रहेगा। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी अच्छी बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में भी ठंड का आलम बना रहेगा।

Also Read: Vending ATM: श्रीमहाकालेश्वर देश का पहला मंदिर जहाँ श्रद्धालु वेंडिंग ATM से ले सकेंगे प्रसाद, केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और CM डॉ. यादव ने किया शुभारंभ