WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मध्य प्रदेश के आधे भाग में गर्मी और आधे भाग में बादल-बारिश की स्थिति

कश्मीर- हिमांचल में अप्रैल पहले सप्ताह तक बारिश के आसार, उत्तरांचल में उतार चढाव

1018
WhatsApp Image 2023 03 22 At 8.08.43 AM 696x360

Weather Update:
मध्य प्रदेश के आधे भाग में गर्मी और आधे भाग में बादल-बारिश की स्थिति

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में अब मौसम करवट लेगा। आधे, निचले भाग में गर्मी धीरे धीरे बढ़ेगी। खासकर अधिकतम तापमान 15 दिन में 12 डिग्री तक बढ़ जायेगा जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक। निमाड़ी हिस्से में गर्मी ज़्यादा रहेगी। कभी कभार बादलों का झटका भी मिलेगा लेकिन मौसम साफ़ होने लगेगा।
प्रदेश के आधे, ऊपरी भाग में अभी बादल छाये रहेंगे और अनायास वर्षा कर सकते हैं।

राजस्थान , पंजाब, हरियाणा, देहली और यूपी में बादल छाए रहेंगे। यहाँ सप्ताह के बीच बीच में बारिश के भी योग हैं।
कश्मीर, हिमांचल और लद्दाख ठन्डे और बारिश बर्फ़बारी की स्थिति में रहेंगे। यहाँ स्थिति 5 अप्रैल तक बनी रह सकती है।
भारत में पश्चिमी विक्षोभ सप्ताह के अंत तक आ सकता है जो उत्तर-पश्चिमी भाग को प्रभावित कर सकता है।