

Weather Update: दक्षिण राज्यों, महाराष्ट्र और MP में बारिश-बादल लेकिन गर्मी से हल्की राहत
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मौसम के नित नए रूप गुल खिल रहे हैं। दक्षिण पूर्व दिशा से बादलों की आवक ने भारत के दक्षिण राज्यों को आगोश में ले रखा है। आज भी दक्षिण राज्यों में भारी बारिश है, खासकर केरल, कर्नाटक प्रभावित हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में बादलों का हुजूम कई जगह भारी बारिश को अंजाम दे रहा है। बंगाल की खाड़ी से बादल दक्षिण भारत से अरब सागर की ओर बढ़ते हैं, लेकिन गुजरात के दक्षिण भाग से मुड़कर मध्यप्रदेश के दक्षिण – पश्चिम भाग में घुसकर वापस पूर्व दिशा में चले जाते हैं।
मध्य प्रदेश में आज से उत्तरी दिशा को छोड़कर 3 डिग्री गर्मी से राहत मिलेगी, कारण पश्चिम हवाओं को रास्ता मिलना। 40 डिग्री अधिकतम पारा 36/37 तक आ जाएगा। आज भी प्रदेश के पश्चिम भाग धार, खंडवा, बड़वानी, इंदौर, देवास आदि में बारिश की संभावना रहेगी। माह के अंत में भारी बारिश की संभावना है। ग्वालियर बेल्ट में गर्मी के तेवर बने रहेंगे। यहां 21 मई से बारिश की चाल बनेगी।
उत्तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ का शार्ट हमला हुआ है। लद्दाख में तीन दिन बर्फबारी है, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में सामान्य से तेज बारिश है।