Weather Update: MP में ठण्ड का असर इस पूरे माह रह सकता है, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

628

Bhopal: जैसी की सम्भावना थी, उत्तर भारत के चारों पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमांचल, उत्तराखंड में इस समय जमकर बर्फ़बारी चल रही है जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और यूपी राज्य बादल-बारिश की गिरफ्त में हैं।

मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में खासी ठण्ड है जो अभी जारी रहेगी। पूरे मध्य प्रदेश में ठण्ड का असर इस पूरे माह रह सकता है बल्कि अगले सप्ताह पारा और नीचे आने की संभावना है।

दक्षिण भारत के राज्यों में भी बादल छाये हुए हैं। ठण्ड का असर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिसा, सहित पूर्वी राज्यों तक फैला है। दक्षिणी समुद्र में बहुत दिनों बाद पूर्व से पश्चिम की ओर बादलों ने बहना शुरू किया है।