WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Why a Law Degree in Public Relations : विधानसभा सचिवालय में भर्ती के लिए अहर्ताएं सही नहीं!

MP Budget 2022

Why a Law Degree in Public Relations : विधानसभा सचिवालय में भर्ती के लिए अहर्ताएं सही नहीं!

Bhopal : विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा में भर्तियों का खेल फिर शुरू हो गया। विधानसभा में नियुक्ति के लिए पहले कुछ पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई थी। बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। अब लगता है अपने वालों को विधानसभा में भरने के लिए फिर से सीधी भर्ती के पद निकाले गए हैं। जिस तरह का पद है उसकी अहर्ताएं उसके अनुरूप नहीं हैl

विधानसभा सचिवालय के लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी की रिक्ति निकाली गई है। लेकिन, अहर्ताओं में स्नातक के साथ लॉ की डिग्री भी मांगी गई है। ये समझ से बाहर है कि जनसंपर्क सहायक के पद के लिए कानून की डिग्री की क्या आवश्यकता है। दरअसल, ये किसी खास व्यक्ति के लिए पद निर्मित किया गया है।

IMG 20230417 WA0085

जनसंपर्क के किसी भी पद के लिए लॉ की डिग्री की कभी जरूरत नहीं होती। अलबत्ता मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री मांगी जाती है। बताया जा रहा है कि यह पद कुछ विशेष नेताओं व अधिकारियों के अपनों के लिए ये पद निकाला गया हैं। वो भी सीधी भर्ती ही होना है।