Yamunotri Bus Accident : CM शिवराज उत्तराखंड रवाना, मंत्री,DGP और ACS भी साथ गए

रात होने से बचाव के काम में अड़चन

1437

Yamunotri Bus Accident : CM शिवराज उत्तराखंड रवाना, मंत्री,DGP और ACS भी साथ गए

Bhopal : उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हुआ। पन्ना के तीर्थयात्रियों की बस 30-40 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा High Way -94 पर हुआ। इस बस सवार लोगों में से 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई। 3 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

CM शिवराज सिंह अभी उत्तराखंड रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब इतना बड़ा हादसा हुआ है, तो मुझे नींद आ ही नहीं सकती। मैं तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो गया हूं। मेरे साथ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी साथ है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

uttarakhand bus falls into gorge on yamunotri highway 1654447635


यमुनोत्री धाम जा रही बस खाई में गिरी, MP के पन्ना जिले के 25 यात्रियों की मौत 


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। कमलनाथ और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी घटना पर दुःख जताया है।

bus accident 1654448813

बस सवार यात्री तीर्थयात्रा के लिए गए थे। बस जिस खाई में गिरी वह 30 से 40 मीटर गहरी है। यह घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डामटा रिखाऊं खड्ड के पास की है। घटना स्थल से जो तस्वीरें सामने आई, उसमें साफ दिख रहा है कि हादसा कितना बड़ा था। उत्तराखंड के अधिकारी सक्रिय हो गए है। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड बस हादसा पर दुख व्यक्त किया है।


Uttarakhand Bus Accident: CM शिवराज उच्च स्तरीय दल के साथ खुद जा रहे हैं उत्तराखंड,मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता 


उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है। साथ ही घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री पूरी घटना के रेस्क्यू का स्वयं संज्ञान ले रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखें।

रात होने से बचाव के काम में दिक्कत आ रही है। स्थानीय विधायक दुर्गेश लाल ने कहा है कि यह बहुत दुखद खबर है। विधायक ने कहा है कि उस बस में 40 के करीब लोग सवार थे। उन्होंने कहा है कि 20 से अधिक लोगों के मरने की खबर है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में कहा ‘उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु होने और 6 के गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उत्तराखंड में हुए बस हादसे पर गहरा दुख जताया है। वो लगातार पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं। परिजनों से संपर्क में हैं। उत्तराखंड सरकार से भी उन्होंने संपर्क किया है। पन्ना के कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वो परिजनों की मदद करें।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।