3 Crore Property Found : लोकायुक्त का खनिज अधिकारी के यहां छापा, 3 करोड़ की संपत्ति मिली!

तड़के 4 बजे एमके खताड़िया के चार ठिकानों पर पहुंची टीम!

1151

Indore : मंगलवार तड़के लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में खनिज अधिकारी के यहां पर छापामार कार्रवाई की। चार स्थानों पर पहुंची टीमों ने आय से अधिक संपत्ति के संबंध दस्तावेज खंगालने के साथ ही चल-अचल संपत्ति का भी पता लगाया गया।

खनिज अधिकारी यहां करीब 3 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। इंदौर लोकायुक्त के डीएसपी आनंद यादव ने बताया कि लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वर्तमान में देवास में पदस्थ मनमोहन खातेड़िया के यहां छापा मारा। उनके खिलाफ लोकायुक्त थाना भोपाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। देवास में पदस्थ इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। खनिज अधिकारी का नाम एमके खताड़िया है और वह 1991 में द्वितीय श्रेणी अधिकारी के तौर पर पदस्थ हुए थे।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 5.41.37 PM

वह इंदौर, देवास, धार, उज्जैन में पदस्थ रह चुके हैं। उनके तुलसी नगर के घर के साथ ही चार जगहों पर कार्रवाई जारी है। टीम तड़के 4 बजे उनके बंगले पर पहुंच गई थी। इनके पास कई लक्जरी गाड़ियों के साथ संपत्ति आंकी गई हैं। अधिकारी ने अपने भाई के नाम से भी संपत्ति खरीदी है। इंदौर के पास पीथमपुर में भी उनकी कोई कंपनी बताई जा रही है। तुलसी नगर, उज्जैन सहित क्रेशर प्लांट देवगुराड़िया में छापामार कार्रवाई जारी है। माना जा रहा है कि कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 5.42.03 PM

सूत्रों के अनुसार खनिज अधिकारी खताडिया के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इन शिकायतों की जांच के बाद आज सुबह से अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से खताडिया के परिवार में हड़कंप मच गया। कार्रवाई जारी है और 3 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हो चुका है।