8th India International Science Festival: पैनल डिस्कशन ‘ मीट द ऑथर’ में डॉ स्वाति तिवारी

481
8th India International Science Festival: पैनल डिस्कशन ' मीट द ऑथर' में डॉ स्वाति तिवारी

8th India International Science Festival: पैनल डिस्कशन ‘ मीट द ऑथर’ में डॉ स्वाति तिवारी

भोपाल: भोपाल में चल रहे आठवें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (8th India International Science Festival) में जानी-मानी लेखिका और मीडियावाला न्यूज़ पोर्टल की एसोसिएट एडिटर डॉ स्वाति तिवारी ‘ मीट द ऑथर’ साइंटिफिक लिटरेचर फॉर पब्लिक इंगेजमेंट थीम पर आयोजित पैनल डिस्कशन में एक पैनलिस्ट, ऑथर और एक्सपर्ट के रूप में भाग लेगी।

महोत्सव में 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से मेनिट भोपाल में भारत सरकार के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन में स्वाति तिवारी अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।

इस डिस्कशन में मॉडरेटर के रूप में दिल्ली के मशहूर साइंस कम्युनिकेटर और साइंस फोटो जर्नलिस्ट पल्लव बागला मौजूद रहेंगे।

ऑथर और एक्सपर्ट के रूप में डॉ स्वाति तिवारी के अलावा डॉ अर्चना शर्मा सीनियर एडवाइजर इंटरनेशनल रिलेशंस और प्रिंसिपल साइंटिस्ट CERN स्विजरलैंड, पी ए सबरीश साइंस राइटर जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली, पंकज चतुर्वेदी असिस्टेंट एडीटर नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, दिल्ली, शिवपुरी एमपी के सुप्रसिद्ध साइंस राइटर और वरिष्ठ लेखक प्रमोद भार्गव,FCI के हिंदी ऑफिसर अमित कुमार, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ग्वालियर के कोर एडवाइजरी ग्रुप के मेंबर निरंजन देव भारद्वाज और दिल्ली CSIR – NIScPR के साइंटिस्ट डॉ मेहर वान भाग लेंगे।

समृद्ध भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार में रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। केन्द्रीय जैव प्रौद्योगिकी विभाग नोडल एजेंसी तथा स्थानीय स्तर पर मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती संस्था महोत्सव के आयोजक हैं। आज से शुरू हुआ 4 दिवसीय महोत्सव 24 जनवरी तक चलेगा। इसमें 15 क्षेत्रों में गतिविधियाँ होंगी, जिनमें विद्यार्थी, युवा वैज्ञानिक, स्टार्टअप से जुड़ी गतिविधियाँ प्रमुख हैं।