WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में विशालकाय चक्रवात बनने की संभावना, सर्वाधिक खतरा उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी प्रदेशों को

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना, अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल में हो सकती है बारिश बर्फबारी

3138

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में विशालकाय चक्रवात बनने की संभावना, सर्वाधिक खतरा उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी प्रदेशों को

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बंगाल की खाड़ी में उत्तर दिशा की ओर विशालकाय चक्रवात आकार ले रहा है। हालांकि हवाएं पश्चिम से पूर्व की ओर बह रही है इसलिए चक्रवात उत्तर पूर्व दिशा की ओर अग्रसर है। संभावना है अगले 24 घंटे में उत्तरी ओडीशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है और अगले 48 घंटे में पूर्वी उत्तर – पूर्वी प्रदेशों में भी भारी बारिश चक्रवात के चलते हो सकती है।

 

भारत के दक्षिण में लगातार पूर्वी दिशा से आ रहे बादलों के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आज भारी बारिश के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा यह बादल छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और उड़ीसा के दक्षिण पूर्वी हिस्से में सक्रिय हो सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन ठंड का असर अब रात के बाद दिन में भी असर करने लगेगा।

 

अबे 48 घंटे में कश्मीर जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में बादल छा सकते हैं। कई जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना रहेगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में बारिश की संभावना बन सकती है हवाएं ऊंची होने के कारण राजस्थान और गुजरात में भी बदल घुस सकते हैं।