Minister’s Health Deteriorated : MP के मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, भोपाल लाकर भर्ती किया!

जानिए, अचानक उन्हें क्या हुआ!

372

Minister’s Health Deteriorated : MP के मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, भोपाल लाकर भर्ती किया!

Byawra : प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार की मंगलवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लोगों की समस्याएं सुनते वक्त उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें ब्यावरा से भोपाल लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया गया है कि ब्यावरा में अचानक मंत्री नारायण पंवार की तबीयत अचानक बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ब्यावरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो डॉक्टरों की टीम के साथ उन्हें भोपाल लाया गया। बताया गया है कि प्रदेश सरकार के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार रोजाना की तरह मंगलवार को भी अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें घबराहट हुई जिससे वहां मौजूद समर्थक व परिजन हैरान रह गए।

पंवार को ब्यावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच करने पर उनका बीपी बढ़ा हुआ था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो डॉक्टरों की टीम के साथ मंत्री नारायण सिंह पंवार को भोपाल के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में अब सुधार होने की जानकारी मिली है।

बीजेपी के सीनियर नेता है पंवार

नारायण सिंह पवार राजगढ़ जिले के सीनियर बीजेपी नेता है। वह साल 2013 में पहली बार विधायक का चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्हें 2018 और 2020 के उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन 2023 में जबरदस्त वापसी की और दूसरी बार विधायक बने। नारायण सिंह पंवार वर्तमान में मोहन सरकार में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री हैं।