Kolkata Rape Case: खून के धब्बे, DNA रिपोर्ट… CBI को मिले 11 सबूत जिनसे संजय रॉय को फांसी होना तय, चार्ज शीट में गंभीर आरोप

355
Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case: खून के धब्बे, DNA रिपोर्ट… CBI को मिले 11 सबूत जिनसे संजय रॉय को फांसी होना तय, चार्ज शीट में गंभीर आरोप 

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दी है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरोपी संजय राय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीबीआई ने 11 सबूत पेश किए हैं, जिसमें डीएनए और ब्लड रिपोर्ट शामिल है। पुलिस ने संजय राय को गिरफ्तार कर उसे एकमात्र आरोपी माना था। सीबीआई भी संजय को एकमात्र आरोपी मानकर चल रही है।

Also Read: KAP Sinha:1992 बैच के IAS अधिकारी केएपी सिन्हा पंजाब के नए मुख्य सचिव नियुक्त, अनुराग वर्मा की जगह लेंगे 

चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा

सीबीआई ने चार्जशीट में बताया कि पीड़िता के शरीर पर आरोपी के डीएनए की मौजूदगी, छोटे बाल, शरीर पर चोट के निशान, पीड़िता के खून के धब्बे मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार संजय की मोबाइल फोन की लोकेशन का भी जिक्र है।

सीबीआई ने बताया कि संजय राय के शरीर पर खरोंच के निशान भी हैं। संभवत पीड़िता ने उससे बचने के लिए संघर्ष किया होगा, जिस वजह से आरोपी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए।

Also Read: मिर्च और कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाने के कारनामे का पर्दाफाश, 15 लाख रूपये के अवैध गांजे के पौधे जप्त 

चार्जशीट में आगे कहा गया है कि 8-9 अगस्त की रात आरोपी क्राइम सीन पर मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है। वह अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर घटनास्थल के पास था। सीडीआर में मिली उसकी मोबाइल लोकेशन से भी इसकी पुष्टि होती है।

जांच एजेंसी ने मृतक महिला को चार्जशीट में ‘V’ नाम दिया है। इसमें कहा गया कि ऑटोपसी के दौरान ‘V’ के शव पर आरोपी का डीएनए मिला है। आरोपी की जींस और जूते पर पीड़िता के खून के धब्बे थे। पुलिस ने इसको आरोपी के खुलासे के बाद 12 अगस्त को बरामद किया था। वहीं, घटनास्थल पर मिले बाल आरोपी से मेल खाते हैं।