UP Election 2022 : रीता बहुगुणा के बेटे मयंक को SP से टिकट मिलने के आसार 

बदला जा सकता है लखनऊ कैंट का SP उम्मीदवार 

921
UP Election 2022 : रीता बहुगुणा के बेटे मयंक को SP से टिकट मिलने के आसार 

UP Election 2022 : रीता बहुगुणा के बेटे मयंक को SP से टिकट मिलने के आसार 

Lucknow : भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को लेकर इन दिनों UP में राजनीति उलझी हुई है। BJP ने मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट नहीं दिया। अब कयास लगाए जा रहे है कि समाजवादी पार्टी (SP) लखनऊ कैंट सीट से BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक को उम्मीदवार बना सकती है। वैसे SP ने राजू गांधी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है, पर उन्हें बदला जा सकता है।

कहा जा रहा है कि SP कैंट सीट से उम्मीदवार बदल सकती है।   रीता जोशी ने भाजपा से बेटे के लिए टिकट की मांग की थी। पर, पार्टी  हाईकमान के इनकार के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करती हैं। रीता जोशी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कैंट सीट से SP उम्मीदवार और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को हराया था। अब अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई।

भाजपा ने कैंट सीट पर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है। BJP ने मंगलवार शाम को लखनऊ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। लखनऊ (West) सीट पर अंजनी श्रीवास्तव, उत्तर सीट पर डॉ नीरज बोरा, पूर्व सीट पर आशुतोष टंडन, मध्य सीट पर रजनीश गुप्ता, कैंट सीट पर ब्रजेश पाठक, सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह, बक्शी का तालाब से योगेश शुक्ला, मलीहाबाद से जय देवी और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार को प्रत्याशी बनाया हैं।

Also Read: SP Manifesto 2022 : सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण 

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ पश्चिम से अरमान मलिक, उत्तर से पूजा शुक्ला, पूर्व से अनुराग भदौरिया, मध्य से रविदास मेहरोत्रा, कैंट से राजू गांधी, सरोजनी नगर (अभी घोषित नहीं), बक्शी का तालाब से गोमती यादव, मलिहाबाद से सुशीला सरोज और मोहनलालगंज से अम्बरीष पुष्कर को प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन, हालात देखकर लग रहा है कि समाजवादी पार्टी (SP) लखनऊ कैंट से मयंक जोशी को टिकट दे सकती है। ऐसे में रीता बहुगुणा जोशी पार्टी और संसदीय सीट से भ्ही इस्तीफ़ा दे सकती है।