धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : आरक्षक अशोक मौर्य को ₹30000 रिश्वत लेते रंगेहाथो पकड़ा

1134
Bribe
Bribe

धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : आरक्षक अशोक मौर्य को ₹30000 रिश्वत लेते रंगेहाथो पकड़ा

 

धार। लोकायुक्त पुलिस ने धार जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम बिमरोड निवासी कमल भूरिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।

धार जिले के पुलिस थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद में तैनात आरक्षक अशोक मौर्य को लोकायुक्त टीम ने ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

फरियादी कमल भूरिया ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई से जुड़े एक प्रकरण में ग्राम पंचायत के बीच राजीनामा हो चुका था, फिर भी आरक्षक अशोक मौर्य ने ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी। आरक्षक ने पहले ₹20,000 वसूल लिए और शेष ₹30000 वसूलने के लिए शिकायतकर्ता के वाहन व मोबाइल को अपने कब्जे में रख लिया, कमल से आरक्षक ने कहा कि शेष राशि देने पर ही सामान वापस मिलेगा।

परेशान कमल भूरिया ने इस मामले में लोकायुक्त इंदौर एसपी राजेश सहाय को लिखित में शिकायत की। इसके बाद लोकायुक्त SP राजेश सहाय के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपों की जांच की, शिकायत सही पाए जाने पर 3 सितंबर 2025 को आरोपी को शेष ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक अशोक मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  के

यह कार्रवाई धार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी संघर्ष को मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखी जा रही है।