
Video Viral: बार एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में कोर्ट परिसर में’लूटा ए राजा, मुहवा पे डाली के चदरिया लहरिया…’ पर नाची बेली डांसर!
होली एक सांस्कृतिक त्योहार, video no. 112
“लूटा ए राजा, मुहवा पे डाली के चदरिया लहरिया…लूटा ए राजा…”
कानपुर बार एसोसिएशन की ओर से… pic.twitter.com/ISpNfTaSiF— Abhishek Anand (@TweetAbhishekA) February 28, 2026
अब पूरी घटना की बात करें तो वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंच पर कुछ बेली डांसर डांस कर रही हैं. वकील और एडवोकेट्स उनके सामने गाने पर थिरक रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं और मजा ले रहे हैं. बैकग्राउंड में लाउड म्यूजिक सिस्टम चल रहा है और अचानक पुराना लोकप्रिय लोकगीत ‘”लूटा ए राजा, मुहवा पे डाली के चदरिया लहरिया…लूटा ए राजा…”.’ बजने लगा. जैसे ही यह गाना शुरू हुआ, पूरा हॉल मचल उठा. लोग नाचने लगे, एक-दूसरे पर रंग डालने लगे और माहौल पूरी तरह जश्न से भरपूर हो गया. सब कुछ देखकर लग रहा था जैसे कोई शादी का समारोह हो, न कि बार एसोसिएशन का कार्यक्रम.
लोगों ने जताई आपत्ति
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ लोगों ने इस पर सख्त आपत्ति जताई. उनका कहना है कि वकील जैसे सम्मानित पेशे के लोग अदालत परिसर या बार एसोसिएशन जैसे जगह पर ऐसा जश्न नहीं मना सकते. एक यूजर ने लिखा, ‘अब कहां गए बजरंग दल वाले? वो तो छोटी-छोटी बात पर हंगामा करते हैं, यहां इतना बड़ा तमाशा हो रहा है तो चुप क्यों हैं?.
कई लोगों ने इसे न्यायपालिका की मर्यादा के खिलाफ बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से वकीलों की इमेज खराब होती है. कुछ ने विदेशी डांसरों या अश्लील डांस का जिक्र किया, जिससे विवाद और बढ़ गया.कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार और खुले दिल से मनाया गया त्योहार बताया. एक कमेंट था, ‘कानपुर वाले कुछ भी कर सकते हैं, कमाल है.’ दूसरे ने कहा, ‘वाह! गजब का होली मिलन समारोह है, क्या मस्त माहौल है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भैया हम यूपी वाले ऐसे ही करते हैं कोई भी त्योहार हो, बस आनंद लेते हैं, जीवन छोटा है.’ कुछ ने कहा कि वकील भी इंसान हैं, काम के बोझ से थककर थोड़ा रिलैक्स करना बनता है.
Obscene Dance in Gariaband District: अश्लील डांस आयोजन पर प्रशासनिक एक्शन, नोट उड़ाते दिखे SDM,कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन!





