Lawyers, Police on High Alert : गुम हुआ दोपहिया वाहन अभिभाषकों, पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में बरामद!

186

Lawyers, Police on High Alert : गुम हुआ दोपहिया वाहन अभिभाषकों, पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में बरामद!

जानिए क्या है पूरा मामला?

Ratlam : शहर के न्यायालय में शनिवार दोपहर 1 बजे पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी अपनी पेशी के लिए पहुंचे थे। लगभग 1 घंटे बाद जब जोशी वापस लौटने के लिए गेट नंबर 2 पर पहुंचे, तो उनकी हीरो होंडा मोटर साइकिल वहां से गायब मिली। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दी, जिन्होंने मामले को स्टेशन रोड थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की।

हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल ने चिता फोर्स के साथ एसपी कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति वाहन को ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी बीच एडवोकेट शेख रईस कुरैशी को सूचना दी गई। जिनकी सतर्कता से दुपहिया वाहन पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के पास से बरामद कर लिया गया। इस प्रकार न्यायालय में लगे CCTV फुटेज से बहुत सहायता हुई।

घटना के बाद पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी ने रतलाम अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, पुलिस प्रशासन, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल, एडवोकेट शेख रईस कुरैशी एवं पंडित डॉ. ईश्वर बोराना (हाई कोर्ट एडवोकेट, छोटे ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई और समन्वय के चलते वाहन सुरक्षित मिल सका, जो पुलिस और अधिवक्ताओं की सजगता का परिचायक है।

गौरतलब हैं कि जिला अभिभाषक संघ के नवीन अध्यक्ष ने अपना कार्यकाल संभालने के तुरंत बाद कोर्ट परिसर में लंबे समय से बंद पड़े CCTV कैमरे को चालू करने की कार्रवाई की गई थी जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय परिसर में लगे सभी CCTV चालू हो गए!