Bhopal News: जिम में निवेश करने का झांसा देकर 32 लाख ठगे

37
Fraud in the Name of Travel Booking

Bhopal News: जिम में निवेश करने का झांसा देकर 32 लाख ठगे

भोपाल: ऐशबाग इलाके में जिम में निवेश करने का झांसा देकर जालसाज ने एक व्यक्ति को 32 लाख रुपए की चपत लगा दी। तीन साल बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

टीआई संदीप पवार के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले कबीश महेश्वरी प्रायवेट काम करते हैं। 2022 में उनकी मुलाकात शुभम गुप्ता से हुई थी। पहले बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी युवक ने उसे झांसा देते हुए कहा कि वह अगर जिम के काम में निवेश करता है, तो उसे अच्छा मुनाफा होगा। इसके लिए उसे करीब 32 लाख रुपए का निवेश करना होगा। आरोपी युवक की बातों में आकर फरियादी ने उसे 32 लाख रुपए दे दिए। रकम लेने के बाद ना तो कोई जिम खोला गया, और ना ही रकम वापस लौटाई गई।

इस मामले को लेकर फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शुभग गुप्ता पर कल देर रात में एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।