कार का दरवाज़ा खुलते ही हुआ दर्दनाक हादसा ,बाइक सवार ससुर और दामाद गिर गए,ससुर की मौत

230

कार का दरवाज़ा खुलते ही हुआ दर्दनाक हादसा ,बाइक सवार ससुर और दामाद गिर गए,ससुर की मौत

फिरोजाबाद। खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोलने से बाइक में टक्कर लग गई। इससे सिलिंडर लेकर जा रहे बाइक सवार ससुर और दामाद गिर गए। दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। आगरा में उपचार के दौरान ससुर की मृत्यु हो गई। दामाद का उपचार चल रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1EW6ujDNrS/

शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला बिलौटिया, असुआ निवासी 57 वर्षीय हुकुम सिंह गुरुवार सुबह बेटी के घर आए थे। वहां से वह दामाद 30 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी हसनपुर, मटसेना के साथ उत्तर क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने आए थे। ससुर-दामाद उसे लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक प्रदीप कुमार चला रहे थे।

दुर्घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर  वायरल 

हुकुम सिंह सिलिंडर लेकर पीछे बैठे थे। गोपाल आश्रम के पास सड़क के किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक से खुल गया। दरवाजा बाइक से टकराया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर में गिर गई। घटना में दोनों घायल हो गए। प्रदीप हेलमेट पहने थे।उत्तर पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। वहां से दोनों आगरा रेफर कर दिए गए। हुकुम सिंह की गुरुवार रात नौ बजे मृत्यु हो गई। बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि वह कारखाने में मजदूरी करते थे।

घटना का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में कार का दरवाजा अचानक खुलने का क्षण कैद है, जिससे मोटरसाइकिल सवार को प्रतिक्रिया करने के लिए बहुत कम समय मिला।

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि दुर्घटना से कुछ क्षण पहले कार चालक और एक अन्य व्यक्ति दुर्घटना के तुरंत बाद क्षतिग्रस्त दरवाजे का निरीक्षण कर रहे थे, जबकि दो घायल व्यक्ति सड़क पर बेसुध पड़े थे