WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ प्रदेश में आक्रोश, जगह-जगह प्रदर्शन, करणी सेना ने फूंका पुतला

941
WhatsApp Image 2021 11 26 At 4.15.37 AM 696x378

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

भोपाल: सवर्ण समाज की महिलाओं के बारे में की गई एक अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल सिंह के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

राज्य में आज कई स्थानों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किए गए और पुतले को फूंका गया।

भोपाल, खरगोन, उमरिया आदि कई स्थानों पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मंत्री बिसाहुलाल सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।

खरगोन में प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिह का आज करणी सेना ने पुलिस से झूमाझटकी कर पूतला फूंका।

स्वर्ण और राजपूत समाज की महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी से नाराज करणी सेना ने स्थानीय श्रीकृष्ण टाकीज़ तिराहे पर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

इस दौरान कारणी सेना ने सीएम शिवराजसिंह चौहान से गैर जिम्मेदार मंत्री को तत्काल हटाने, बर्खास्त करने की मांग की।

पूतला दहन के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस पूतले को पानी डालकर बुझाने लगी। पुलिस ने पूतला छीनने का भी प्रयास किया लेकिन नाराज करणी सेना के युवाओ ने झूमाझटकी कर मंत्री पूतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

पुतला जलने से रोकने में पुलिस नाकाम हुई। पूतला दहन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थी।

करणी सेना के जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह जादौन ने प्रदेश की भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मंत्री बिसाहूलाल को बर्खास्त नहीं किया गया तो करणी सेना प्रदेश में चरणबद्ध आन्दोलन करेगी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह  प्रदेश में जहाँ भी जायेंगे करणी सेना उनका विरोध करेगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, देवेन्द्र सिंह जादौन (करणी सेना के जिला संयोजक)-

देखिये वीडियो-