MP में 15 दिन के लिए हटाई जा रही है तबादलों पर रोक, कैबिनेट में आएगा नई तबादला नीति का प्रस्ताव

5809

MP में 15 दिन के लिए हटाई जा रही है तबादलों पर रोक, कैबिनेट में आएगा नई तबादला नीति का प्रस्ताव

भोपाल: मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट में नई तबादला नीति का प्रारूप आ सकता है। बताया गया है कि 15 दिन के लिए तबादलों पर रोक हटा ली जाएगी।
मध्यप्रदेश में तबादलों पर लगी रोक अगले सप्ताह से हट सकती है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति का प्रारूप सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पेश किया जा सकता है। कैबिनेट में तबादला नीति पर स्वीकृति की मुहर लगते ही तबादलों पर लगी रोक भी कम से कम 15 दिन के लिए हटा ली जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के सुझाव के बाद नई नीति में कुछ मामलों में बदलाव किए हैं। अब नए सिरे से कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
बताया गया है कि पिछली कैबिनेट में इस मामले पर मंत्रियों की मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और सभी मंत्रियों ने तबादलों पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया था। मंत्री चाहते हैं कि चुनावी साल में वह अपने मनमाफिक कर्मचारियों को अपने हिसाब से तबादला कर सकें। वे मनपसंद स्थान पर उन्हें पदस्थ करना चाहते हैं। इसी तरह की तबादला नीति चाहते हैं ताकि उनका अधिकार क्षेत्र व्यापक रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को उनके आग्रह पर विचार करने का भरोसा दिलाया था।अब मुख्यमंत्री ने इन सारे मामले में सहमति दे दी है और माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए मंत्रियों की मंशा के अनुसार तबादला नीति सामने सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह तबादला नीति अगली कैबिनेट में प्रस्तुत की जा सकती है।