Captain Quits Congress : ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ पार्टी बनाकर सोनिया को इस्तीफा भेजा

सात पेज के पत्र में अपने काम के साथ पीड़ा भी बताई

793
Captain Quits Congress

सात पेज के पत्र में अपने काम के साथ पीड़ा भी बताईChandugarh : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ बनाने का एलान कर दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को 7 पन्नों की चिट्ठी लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया है।

कैप्टन ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी में अपने सफर, अपने कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों और नवजोतसिंह सिद्धू के साथ अपने विवाद के बारे में विस्तार से लिखा। इसी के साथ अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया। कैप्टन की पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा!

कैप्टन ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में मैंने पार्टी का नेतृत्व किया, जिसमें कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटें हासिल की। यह 1966 से अब तक की सबसे ज्यादा सीटें थीं। इसके बाद13वें लोकसभा चुनाव में देश भर में भाजपा की लहर होने के बावजूद पार्टी ने 8 सीटें जीतीं। हमने पंचायत चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतीं और सभी नगर पालिका और नगर निगम की सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही हमने विधानसभा उपचुनावों की 5 सीटों में से 4 में जीत हासिल की।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा कि पिछले साढ़े 4 साल में मैंने प्रशासन को साफ और पारदर्शी तरीके से चलाया। इसके साथ ही कैप्टन ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब ने पूरे देश में महामारी के साथ बहुत अच्छे से डील किया। यह सब तब किया, जब हमारे पास संसाधनों की कमी थी और लगातार सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के प्रयास किए जा रहे थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे से तीन दिन पहले ही कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज किया।