WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

New CJ in States: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की

773

New CJ in States: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की

 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आज एक महत्वपूर्ण न्यायिक फेरबदल में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुवाहाटी, पटना और झारखंड उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

अपनी बैठक में, पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुवाहाटी, पटना और झारखंड के उच्च न्यायालयों के लिए नई नियुक्तियों का प्रस्ताव रखा।

IMG 20250526 WA0214

*सिफारिशें इस प्रकार हैं:*

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हेतु नामित किया गया ।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश ।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश ।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए नामित किया गया ।