WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Man of The Month : उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर 9 रेल कर्मियों का सम्मान!

जानिए, सितंबर में कौन रहे 'मैन ऑफ द मंथ!'

WhatsApp Image 2023 10 17 At 18.42.12

Man of The Month : उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर 9 रेल कर्मियों का सम्मान!

Indore : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 9 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के पांच विभागों के इन 9 कर्मचारियों को विमर्श कक्ष में सितंबर-2023 के लिए इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया।

WhatsApp Image 2023 10 17 at 18.42.14

यह पुरस्‍कार पाने वाले कर्मचारियों में परिचालन विभाग के अनुज प्रताप सिंह (पाईंट्समैन, दाहोद), शिकारी लाला (पाइंट्समैन चंचेलाव), संकेत एवं दूससंचार विभाग के संजय कुमार कौशल (ईएसएम रतलाम), हरीश कुमार परमार (टेलिकॉम मेंटेनर बामनिया), बिजली (कर्षण परिचालन) विभाग के मुकेश बिहारी वर्मा (मुख्‍य लोको निरीक्षक) रतलाम, विजय सिंह मीणा (सहायक लोको पायलट) रतलाम, लेखा विभाग के तुषार हाड़ा (लेखा सहायक रतलाम), यांत्रिक विभाग के मुकेश आर (टेक्निशियन पैसेंजर यार्ड) रतलाम और सतीश कुमार गोस्‍वामी (सहायक उज्‍जैन) शामिल रहे।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने पुरस्कार पाने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए उन्हें संरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा अपने कार्य को प्राथमिकता एवं लगन से करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। पुरस्‍कार वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद एवं संबंधित विभागों के शाखाधिकारी भी उपस्थित रहे।