Fitness Secrets of Amitabh: दो चीजों से दूर रहते हैं अमिताभ बच्चन

522

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज 79 साल के हो गए। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ इस उम्र में भी थके नहीं हैं। उनकी कई सारी फिल्में आने वाली है।

जहां इस उम्र में लोग आराम करते हैं, अमिताभ आज भी 16 घंटे काम करते हैं। सोचा जा सकता है कि उनके फिट रहने का राज क्या है!

वास्तव में इस उम्र में फिट रहना आसान नहीं है, पर अमिताभ कई बीमारियों के बावजूद काम मे लगे हैं। अमिताभ बच्चन दिन में 16 घंटे काम करके भी अपने आपको चुस्त-दुरुस्त रखे हुए हैं। काम के साथ वे अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं। उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज यही है कि वे मिठाइयों से दूर रहते हैं। चॉकलेट और पेस्ट्री खाने से भी बचते हैं। क्योंकि, इन चीजों में बहुत ज्यादा फैट और कैलोरी होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।

शराब-सिगरेट से दूरी

फिल्मों में दर्शकों ने अमिताभ बच्चन को सिगरेट के कश लगाते और शराब पीते देखा होगा। पर, निजी जीवन में वे इन चीजों से दूर रहते हैं। वे चाय-कॉफी पीना भी पसंद नहीं करते! वे कॉफी के शौकीन रहे हैं, लेकिन इसमें कैफिन होने की वजह से इसे छोड़ दिया।

नॉनवेज खाने का शौक रखने वाले अमिताभ अब इससे भी परहेज करते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले अपनी एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे और उनकी पत्नी जया दोनों ही प्‍योर वेजिटेरियन हो गए हैं।

वे रोज वर्कआउट करते हैं। दिन की शुरुआत मॉर्निंग वॉक से करते हैं। योग करना भी उनकी डेली लाइफ में शामिल है। रेग्युलर वर्कआउट उनकी फिटनेस का कारण है। इतना ही नहीं रोज मेडिटेशन भी करते हैं।

संयमित खानपान

बिग बी की डाइट की बात करें तो वे तुलसी का पत्‍ता, प्रोबायोटिक फूड्स, प्रोटीन ड्रिंक्‍स रेग्युलर लेते हैं। इसके अलावा नारियल पानी, आंवला जूस, केला, खजूर, सेब को स्‍नैक्‍स के रूप में लेते हैं। बहुत सारा पानी पीना भी उनकी फिटनेस और हेल्‍दी रहने का राज है।