WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

देवघर में भीषण सड़क हादसा: 18 कांवड़ियों की मौत!

1204

देवघर में भीषण सड़क हादसा: 18 कांवड़ियों की मौत!

देवघर: झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौत हो गई. इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान कांवड़ियों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांच कांवड़ियों की मौत हो गई.

हालांकि सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर 18 कांवड़ियों की मौत की जानकारी दी है. उन्होने एक्स पर लिखा, “मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें”