Lokayukt Trap: मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ₹1लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

850
SDM

 

Rewa MP: पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में आज आरोपी श्री कृष्ण पाल सिंह मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चित्रकूट जिला सतना को ₹100000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कृष्ण पाल सिंह द्वारा शिकायतकर्ता अनिल तिवारी नयागांव से अनुकंपा नियुक्ति हेतु रिश्वत की मांग की गई थी। सीएमओ के शासकीय आवास पर 100000/- रुपए की रिश्वत शिकायतकर्ता से लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया गया है।

यह ट्रेप कार्यवाही प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक जियाउल हक, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा , सुरेश कुमार ,आरक्षक पवन पांडेय, प्रेम सिंह, शैलेंद्र ,मिश्रा शाहिद खान सहित करीब 15 सदस्यीय दल के साथ मिल कर की गई है।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई अभी जारी है।