WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Ratlam News: Doctor Died In Road Accident; सड़क दुघर्टना में डॉक्टर की मौत, अन्य डॉक्टर गंभीर घायल

सेल्फी फोटो जो अब केवल याद बनकर रह गया है

1845
WhatsApp Image 2022 04 23 At 11.19.11 AM 696x522

 रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam MP: रतलाम इंदौर फोरलेन पर सादलपुर के पास हुईं सड़क दुघर्टना में एक डॉक्टर की मौत हो गई वहीं एक अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका रतलाम के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दोनों डॉक्टर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार थे।

रतलाम के मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल के दौरान आयुष मेडिकल ऑफिसर के रूप में काम करने वाले डॉक्टर अभिषेक चौहान और डॉक्टर मंगलेश धाकड़ इस सड़क दुघर्टना का शिकार हुएं हैं।

कोरोना काल में सेवाएं प्रदान करने वाले डॉक्टरों को 31 मार्च के बाद सेवा से हटा दिया था। जिसमें सभी आयुष डॉक्टर,लेब टेक्नीशियन,नर्सिंग स्टाफ थे।

कोविड़ स्टाफ की सेवा बरकरार रखने को लेकर दोनों डॉक्टर इंदौर वकील से मिलने गए थे।जहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

इस हृदयविदारक हादसे में डॉक्टर अभिषेक चौहान की मौत हो गई वहीं डॉक्टर मंगलेश धाकड़ रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

 *इसे संयोग कहें या दूर्योग* 

इसे संयोग कहें या दूर्योग कि रतलाम से इंदौर जातें समय इन दोनों दोस्तों ने मोबाइल में एक सेल्फी पोज लिया था।जिसमें डॉ अभिषेक अब केवल याद बनकर रह गए।