SDM Removed : SDM सिकरवार को हटाया, जनसेवा अभियान में लापरवाही की!

कलेक्टर ने विनोद राठौर मल्हारगंज का नया एसडीएम बनाया!

1104

SDM Removed : SDM सिकरवार को हटाया, जनसेवा अभियान में लापरवाही की!

Indore : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ इलैया राजा टी ने मुनीष सिकरवार को मल्हारगंज एसडीएम के पद से हटा दिया है। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को मल्हारगंज एसडीएम बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार जनसेवा अभियान के दूसरे चरण में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई की है। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरती थी।

विनोद राठौर को मल्हारगंज एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी का चार्ज नितिन टाले को दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार कलेक्टर इलैया राजा ने प्रशासनिक कार्य में सुविधा के मद्देनजर मुनीश सिकरवार को हटाया है।

जबकि, इसके पीछे मुख्य कारण सिकरवार द्वारा जनसेवा अभियान के दूसरे चरण में लापरवाही की जा रही थी। वे जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। अब सिकरवार को जीएमएफसी, लोक सूचना अधिकारी, सदर वसूली बाकी नवीष शाखा और अन्य काम सौंपा गया है।

नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश में इस समय जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का तत्काल हल किया जा रहा है। लेकिन मल्हारगंज SDM ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।