SP Morena Removed: मुख्यमंत्री के निर्देश पर SP को हटाया

1438
DPC For IPS Promotion:

SP Morena Removed: मुख्यमंत्री के निर्देश पर SP को हटाया

Morena : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी को शिकायतों के बाद तत्काल हटा दिया। मुरैना एसपी को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आज गुरुवार को मुरैना दौरे पर थे। यहां लोगों ने एसपी आशुतोष बागरी की कार्यशैली की शिकायत करते हुए सवाल उठाए थे। लोग बढ़ती चोरी घटनाओं और कुछ मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे।

WhatsApp Image 2023 04 06 at 9.46.16 PM

जिले में दिनों-दिन अपराध घटनाएं बढ़ती जा रही है। सीएम की सभा से एक दिन पहले बदमाशों ने कांस्टेबल रामकुमार सिकरवार का अपहरण कर उसके साथ मारपीट भी की थी। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। शहर के हृदय स्थल बसारी बाजार में चार दिन से लगातार चोरियां हो रही थी। इसे लेकर व्यापारियों ने सीएम से शिकायत भी की। इसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए एसपी आशुतोष बागरी को हटा दिया गया।

WhatsApp Image 2023 04 06 at 9.36.18 PM