Weather Update: कश्मीर में अगले 15 दिन तक लगातार बारिश और बर्फबारी, MP में आज दिन में छाएंगे बादल!

पश्चिमी बादलों की आवक से उत्तर भारत में मौसम ठंडा रहेगा

1778

Weather Update: कश्मीर में अगले 15 दिन तक लगातार बारिश और बर्फबारी, MP में आज दिन में छाएंगे बादल!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

पश्चिमी बादलों की आवक से उत्तर भारत में मौसम ठंडा रहेगा। कश्मीर, लद्दाख में बारिश बर्फबारी की स्थिति बनी रहेगी। वही हाल हिमाचल प्रदेश का भी रहेगा। यहां पर भी अगले 15 दिनों तक मौसम बारिश का रहेगा।

 

भारत में इस समय हवाएं दक्षिण से लेकर उत्तर दिशा तक पूर्व दिशा की ओर चल रही हैं। जबकि दक्षिण में पूर्व की तरफ से आने वाली हवाएं पश्चिम की ओर जाकर वापस उठते हुए पूर्व की ओर लौट रही है, इससे समूचे भारत में हवाओं का वेग सीधे-सीधे पश्चिम से उत्तर की ओर हो गया है।

 

मध्य प्रदेश में आज पश्चिम बादलों का रैला अरब सागर से होते हुए गुजरात से प्रवेश करेगा। गुजरात संग राजस्थान, देहली, उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में आज बादल दिन भर छाए रहेंगे।

 

मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना आज बनी रहेगी। हालांकि हवाओं की गति तेज है इसलिए बारिश संभावनाओं पर विराम भी लग सकता है।

 

मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर गर्मी का प्रचंड रूप देखने को अब मिलने वाला है। उत्तर की ओर 2 दिन बाद अधिकतम 38 से 41 डिग्री की ओर बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम पारा अगले 10 दिनों बाद उछल कर 32 डिग्री तक जाएगा। जबकि दक्षिण पश्चिम भाग में 24 अप्रैल से गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी। अगले 15 दिनों में अधिकतम पारा 42 डिग्री होने वाला है। न्यूनतम पारा आज की स्थिति के अनुसार 5 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में भी अधिकतम पारा अगले 15 दिनों में 42 और न्यूनतम पारा 32, 33 तक पहुंच सकता है।

 

भारत के दक्षिणी राज्यों में बादल छाएंगे। उनकी गति पश्चिम से पूर्व की ओर रहेगी। केरल कर्नाटक तेलंगाना में बारिश की संभावना हो सकती है। महाराष्ट्र में भी बादलों की स्थिति आज ज्यादा रहेगी और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी बन सकती है।