WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: कश्मीर में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री तक! MP में मौसम साफ!

904

Weather Update: कश्मीर में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री तक! MP में मौसम साफ!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

मध्य प्रदेश में मौसम लगभग साफ रहेगा। गर्मी धीरे धीरे अपना असर बनाएगी। मध्य से दक्षिण इलाकों तक इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान दिन में 31 से 35 और न्यूनतम तापमान रात में 13 से 19 तक जाएगा। जबकि उत्तरी भाग में अधिकतम 27 से 36 और न्यूनतम 10 से 20 तक हो जाएगा।

 

उत्तर भारत में बादल छाए रहेंगे। कश्मीर में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री तक जा सकता है। अगला पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च के आसपास आएगा तब बारिश की संभावना बनेगी।

 

दक्षिण महासागर में बादलों का एकत्रीकरण हो रहा है जिससे इस सप्ताह केरल और तमिलनाडु में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।