WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

10 BJP MP’s Resigned:बीजेपी के 10 सांसदों ने विधायक बनने के बाद दिया इस्तीफा, PM से की भेंट

880

10 BJP MP’s Resigned:बीजेपी के 10 सांसदों ने विधायक बनने के बाद दिया इस्तीफा, PM से की भेंट

दिल्ली से गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधायक बने बीजेपी के 10 सांसदों ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया। इस्तीफा देने वाले इन विधायकों ने बाद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।

जयपुर की विजेता दीया कुमारी, झोटवाडा से राज्यवर्धन राठौड़ और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वाले सांसदों की सूची में छत्तीसगढ़ के गोमती साई, अरुण साव ,मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह भी शामिल हैं।