WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Digvijay Singh’s Protest: चुनाव के दौरान हत्या के मामले में पूर्व CM दिग्विजय सिंह का धरना जारी, थाने के सामने चारपाई पर बिताई रात!

पूर्व सीएम ने कहा - जब तक न्याय नहीं मिल जाता वे टस से मस नहीं होंगे!

1831
WhatsApp Image 2023 11 19 At 10.23.49

Digvijay Singh’s Protest: चुनाव के दौरान हत्या के मामले में पूर्व CM दिग्विजय सिंह का धरना जारी, थाने के सामने चारपाई पर बिताई रात!

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले में राजनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी/नेताओं द्वारा सलमान खान की हत्या में प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी न करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ धरना जारी है। धरने के दौरान उन्होंने बीती रात थाने के सामने चारपाई पर ही बिताई। पूर्व सीएम ने कहा – जब तक न्याय नहीं मिल जाता वे टस से मस नहीं होंगे।

बता दें कि वे कल छतरपुर पहुंचे थे जहां वे राजनगर मृतक के घर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा, छतरपुर विधायक और प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी, महाराजपुर प्रत्याशी और विधायक नीरज दीक्षित सहित अल्पसंख्यक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के नेता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे।

WhatsApp Image 2023 11 19 at 10.23.48

बात दें कि मृतक का कल से अब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है, वह आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। जिसमें 20 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने 1 को भी नहीं पकड़ा है। वहीं दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। मृतक के शव को डीप फ्रीजर में रखवाया गया है।

खजुराहो में हुई घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी, आलोक चतुर्वेदी जी, विक्रम सिंह नतीराजा जी, नीरज दीक्षित जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता न्याय के लिए खजुराहों थाने के सामने धरने के दौरान रात्रि विश्राम किया।

पूर्व सीएम ने कहा कि वे पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक न्याय नहीं मिल जाता वे टस से मस नहीं होंगे।