WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

29th Day of ASI Survey : आज शुक्रवार होने से आधा दिन ही होगा भोजशाला में ASI का सर्वे!

649

29th Day of ASI Survey : आज शुक्रवार होने से आधा दिन ही होगा भोजशाला में ASI का सर्वे!

 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

 

Dhar : आज शुक्रवार को भोजशाला में एएसआई के सर्वे का 29वां दिन है। एएसआई की टीम सर्वे के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ सुबह 6 बजे भोजशाला परिसर में पहुंच गई। सर्वे टीम के साथ मजदूर भी शामिल हुए। शुक्रवार होने से आज सर्वे टीम द्वारा आधा दिन यानी दोपहर 12 बजे तक ही सर्वे किया जाएगा। मुस्लिम समाज आज नमाज अता करेगा इसलिए सर्वे के काम को सीमित किया गया है।

सर्वे टीम के साथ याचिकाकर्ता आशीष गोयल और गोपाल शर्मा तथा मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला मे दाखिल हुए। शुक्रवार होने की वजह से सर्वे टीम दोपहर 12 बजे भोजशाला परिसर से बाहर आ जाएगी। वहीं 1:00 से 3:00 तक मुस्लिम पक्ष नमाज अता करेंगे। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से भोजशाला परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया है।