कांग्रेस ने चुग के गृह राज्य पंजाब में कराई मीनाक्षी नटराजन की एंट्री, करेंगी राजनीतिक स्थिति का आकलन

103

कांग्रेस ने चुग के गृह राज्य पंजाब में कराई मीनाक्षी नटराजन की एंट्री, करेंगी राजनीतिक स्थिति का आकलन

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत में राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के बाद अब कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को सीधे भाजपा के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुग के गृह क्षेत्र यानी पंजाब में उतार दिया है।

कांग्रेस ने पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है, उसमें मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया गया है। अब मीनाक्षी नटराजन, तरुण चुग के प्रभाव वाले राज्य में भाजपा की घेराबंदी करेंगी।

कांग्रेस आलाकमान ने मीनाक्षी नटराजन को पंजाब भेजकर एक बड़ी रणनीतिक भूमिका दी है।

पंजाब, तरुण चुग का मुख्य कार्यक्षेत्र है, वहां नटराजन की उपस्थिति सीधे तौर पर कांग्रेस ने कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब में राजनीतिक जमीनी हकीकत का विश्लेषण करने के लिए मीनाक्षी नटराजन के साथ अजय माकन और भजन लाल जाटव की समिति बनाई है। यह टीम पंजाब में चल रहे सियासी घटनाक्रमों और पार्टी की आंतरिक चुनौतियों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सीधे आलाकमान को सौंपेगी।