भाजपा ने राजनैतिक षड्यंत्र कर राज्यसभा प्रत्याशी कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाया यह अवैध अनैतिक और अलोकतांत्रिक है: – कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर 

मंदसौर में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की 

37

भाजपा ने राजनैतिक षड्यंत्र कर राज्यसभा प्रत्याशी कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाया यह अवैध अनैतिक और अलोकतांत्रिक है: – कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। जिस मामले में मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त किया गया था उस प्रकरण को तेलंगाना न्यायालय ने वापस कर दिया है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है कि मीनाक्षी नटराजन का फार्म निरस्त कर दिया शनिवार को गांधी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेंद्रसिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया l

IMG 20260613 WA0102

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के पास राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन के लिए निर्वाचित विधायकों का स्पष्ट बहुमत था फिर भी भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया किंतु कांग्रेस विधायकों की पार्टी के प्रति अडिग निष्ठा से विचलित होकर मिथ्या आधार पर आपत्ति प्रस्तुत कर नाम निर्देशन निरस्त करवा दिया । यह केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं है बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप लोकतंत्र के लिए खतरा है । श्री गुर्जर ने कहा कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन उज्जवल छवि की गांधीवादी आचरण और सेवा के प्रति समर्पित नेता है। वह निर्वाचित होती तो मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लिए भी एक गौरवशाली व हितकारी होता। वे लोकसभा में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से सांसद रही थी।

 

श्री गुर्जर ने एवं अन्य नेताओं ने कहा कि फॉर्म 26 के कॉलम में निजी परिवाद के नोटिस को लेकर कोई जानकारी नहीं पूछी गई थी। चुनाव आयोग कॉम्प्रोमाइजड है,उसने लोकतंत्र को ताक पर रख दिया है।

 

पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि इस घटनाक्रम से यह जाहिर हो रहा है कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर जो प्रहार किया गया है इससे आगे आने वाले समय में और अधिक चुनौतियां सामने आएगी । कांग्रेस वैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिकार करेगी ।

 

पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादा का हनन कर रही है और पूरी व्यवस्था को अपने नियंत्रण में करना चाहती है। बिना आधार के बहुमत प्राप्त उम्मीदवार को चुनाव के बाहर करना अत्यंत गंभीर दूराचरण है ।

 

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि जिस प्रकरण का तथ्य छिपाने का आरोप लगाया गया है ऐसा कोई आपराधिक प्रकरण सुश्री मीनाक्षी नटराजन के विरुद्ध विचाराधीन नहीं है। उनके विरुद्ध न्यायालय ने न तो संज्ञान लिया है ना अपराध दर्ज किया है । यही नहीं संबंधित न्यायालय ने प्रकरण वापस कर दिया है नामांकन निरस्त करने का कोई वैधानिक आधार नहीं था । चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने भी नामांकन निरस्त की पुष्टि नहीं की है बल्कि चुनाव याचिका की प्रक्रिया का अनुसरण करने का मत व्यक्त किया है । फिलहाल भाजपा अभी प्रक्रिया के बहाने निर्वाचन में बाधक बनने में सफल हो गई है पर यह न्यायोचित नहीं है ।

पूर्व विधायक पुष्पा भारती, कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया, युवा कांग्रेस नेता सोमील नाहटा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, जिला महामंत्री अजय लोढ़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, प्रवीण मांगरिया, सुनील बसेर, सुनील गुप्ता, राजनारायण लाड़,आदि उपस्थित थे ।