WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पन्ना में तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक सवारों को रौंदा,दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

567

पन्ना में तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक सवारों को रौंदा,दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

पन्ना: पन्ना जिले के रक्सेहा के समीप आज एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डम्फर बहुत तेज गति से आ रहा था और उसने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। जिससे दो लोगो की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने डम्फर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया। इस घटना से इलाके में हडक़ंप के हालात हो गए।

बाईट :-1 विपिन सिंह (प्रत्यक्षदर्शी)