पूर्व मंत्री का ऐलान- अब नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव

1199

पूर्व मंत्री का ऐलान- अब नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव

सतना:  पूर्व मंत्री और वर्तमान नागौद विधायक नागेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि वह अब कोई चुनाव नही लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरी उम्र आप 82 साल हो चुकी है और अब मेरा कोई चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। मेरी इच्छा है कि किसी युवा को नागौद की कमान मिले।

नागेंद्र सिंह के इस ऐलान के बाद नागौद की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है। नागेंद सिंह के बयान से कई मायने निकाले जा रहे है।