CM Shivraj : सभी शासकीय, गैर-शासकीय अस्पतालों का safety audit होगा

Cabinet Meeting से पहले CM ने मंत्रिमंडल के साथियों को संबोधित किया

430
CM Shivraj : सभी शासकीय, गैर-शासकीय अस्पतालों का safety audit होगा

Bhopal : आज सुबह मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)मंत्रिमंडल की बैठक (Cabinet Meeting) हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल के साथियों को संबोधित किया। भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल (Kamala Nehru Hospital) के बच्चों के वार्ड में कल हुई आगजनी की घटना से वे CM बेहद व्यथित नजर आए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शासकीय और गैर-शासकीय अस्पतालों का तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) कराया जाए।

Safety Audit

इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ उन लोगों का सम्मान करने की भी घोषणा की, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर 36 बच्चों को बचाया। CM ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की भी प्रशंसा की, जिन्होंने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राहत कार्य में समन्वय किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में Cabinet Meeting वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। बैठक से पहले CM ने कहा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में कल रात हुई हृदय विदारक घटना से मन और आत्मा व्यथित है।

यह बहुत गंभीर घटना है। यह आपराधिक लापरवाही है, जिसकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

fire breaks out at kamla nehru hospital bhopal 1636429838

CM ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर अपनी जान की बाजी लगाकर 36 बच्चों को सुरक्षित निकाला, उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस काम में मदद की।

कैबिनेट बैठक आज, 4 नई तहसील को मंजूरी मिलेगी, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बच्चे अस्पताल में थे, वह हमारे संरक्षण में थे और उनकी जान बचाना हमारी जिम्मेदारी थी। यह गंभीर घटना है! CM ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सारंग घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य में समन्वय किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही कामना है।

(Fire Safety Audit)

कोविड-19 के परिणाम स्वरूप कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन लाइन बिछाई गई, इससे अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट{safety audit की और अधिक जरूरत हो जाती है।
fire safe

CM ने पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम को त्वरित एक्शन लेने और बच्चों की जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया! मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वह सभी उपाय करने होंगे जिससे ऐसी घटना का दोहराव न हो!