Highway Target : चालू वित्त वर्ष में 18,000 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण

741

New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष (2022-23) में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार प्रतिदिन 50 किलोमीटर के हिसाब से 2022-23 में 18,000 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रही है।


Read More… Solve Water Crisis : राजगढ़-ब्यावरा कलेक्टर को जलसंकट दूर करने के निर्देश 


नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक देशभर में दो लाख किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने का है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय सड़क ढांचे के निर्माण के लिए एक समय सीमा और लक्ष्य तय करना जरूरी है।

ताई कभी पूर्व नहीं होंगी क्यों कि उन्होंने अपनी पहचान एक कार्यकर्ता के रूप ने बनाई है

गडकरी ने ट्वीट किया कि ‘नए भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 50 किमी की रिकॉर्ड गति से 18,000 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण कर देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’


Read More… Vallabh Bhawan Corridors To Central Vista: CM सर ले रहे है कलेक्टरों की क्लास, कुछ ज्यादा ही सक्रिय है उनका तंत्र


देश के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य से अधिक रहने और कोविड-19 महामारी से संबंधित व्यवधानों के कारण बीते वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का राजमार्ग का निर्माण प्रतिदिन 28.64 किलोमीटर रहा है। देश में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति वित्त वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किमी प्रतिदिन की रही थी।